Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बिनोद बिहारी गुप्ता व विजय शौंडिक जेसीडीए के सचिव चुने गये

Advertisement
Advertisement
  • कुल 192 मतदाताओं ने लिया भाग
  • विजय शौंडिक सचिव व राजीव कुमार संगठन सचिव के रूप में निर्विरोध चुने गये
Latehar :  केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (जेसीडीए) की लातेहार इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव शहर के होटल सेलिब्रेशन में आयोजित किया गया. मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी रमेश प्रसाद गुप्ता और धनंजय तिवारी के दिशा-निर्देश में चुनाव संपन्न हुआ. झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन प्रदेश कमिटी के निर्देश पर झारखंड जोन-वन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र उपाध्याय, जोन-वन के सचिव नंदकिशोर श्रीवास्तव, गढ़वा जिला अध्यक्ष आद्या शंकर पांडेय, उदय कुमार सिंह व मनीष कश्यप नियुक्त किये गये.

चुनाव में 192 मतदाताओं ने लिया भाग

जेसीडीए के पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर आयोजित मतदान में कुल 192 मतदाओं ने भाग लिया. जिला अध्यक्ष के दो उम्मीदवार विनोद बिहारी गुप्ता एवं सुरेश प्रसाद में मुकाबला था. जिसमें विनोद बिहारी गुप्ता ने 123 व सुरेश प्रसाद ने 49 वोट  प्राप्त किया. उपाध्यक्ष पद पर संतोष चंद्र गोस्वामी 130 और मो तौफिक को 52 वोट मिला. जबकि सचिव के रूप में विजय कुमार शौंडिक व संगठन सचिव के रूप में राजीव कुमार निर्विरोध चुने गये. सह सचिव के लिए चंद्रकांत ने 142 व मो अख्तर ने 38 मत प्राप्त किया. इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए उमाशंकर चैतन्य ने 140 व राकेश कुमार सिंह ने मात्र 40 अंक प्राप्त किये. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही