Search

 
 
 

आदित्यपुर, गम्हरिया और कांड्रा रेलवे स्टेशन पर लगेंगे बायो टॉयलेट, 20 लाख में बनकर हुए तैयार

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : साउथ ईस्टर्न रेलवे अपने हर छोटे बड़े स्टेशनों में लगातार यात्री सुविधाएं बढ़ा रही है. वर्षों से की जा रही मांग के बाद अब आदित्यपुर, गम्हरिया और कांड्रा स्टेशन पर करीब 20 लाख की लागत से बने बायो टॉयलेट लगाए जाएंगे. इस बायो टॉयलेट को इंजीनियरिंग विभाग एक-दो दिनों में स्टेशन मास्टर को सुपुर्द कर देगी. जिसके बाद यह बायो टॉयलेट यात्रियों को सुपुर्द कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-housing-board-issued-orders-to-people-living-in-ews-quarters-to-vacate-the-house/">आदित्यपुर

: आवास बोर्ड ने ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को घर खाली करने का जारी किया आदेश
अब स्टेशनों पर हर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को इसकी सुविधा मिलेगी. बता दें कि तीनों स्टेशनों पर पहले सामान्य टॉयलेट था, जिसे तोड़कर स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर बायो टॉयलेट बनाया गया है. टाटानगर स्टेशन के बर्मामाइंस सेकेंड एंट्री गेट में भी बायो टॉयलेट बनाने की योजना पर इंजिनियरिंग विभाग कार्य कर रहा है. ताकि यहां भी यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही