Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बायोम का गोलमाल, झारखंड बंद का मिलाजुला असर, बकोरिया काड :CBI ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, सीसीएल क्वार्टर से 15.10 लाख की अवैध शराब जब्त समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : यदि आप झारखंड के नहीं हैं और आपको झारखंडी बनना है, तो बायोम में आपका स्वागत है. यह मेडिकल कोचिंग संस्थान आपको न सिर्फ झारखंडी बना देगा, बल्कि पुरस्कार देकर सम्मानित भी करा देगा. आपकी तस्वीर के साथ होर्डिंग लगाकर आपके झारखंडी होने के प्रमाण को और पुख्ता भी कर देगा. ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है मेडिकल की कोचिंग कराने वाले रांची के संस्थान बायोम ने. जोधपुर के एक होनहार छात्र की नीट रैंकिंग का उपयोग कर उनकी तस्वीर की जगह किसी अन्य छात्र की तस्वीर लगाकर न सिर्फ अपने संस्थान के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग लगायी, बल्कि अन्य माध्यमों से भी प्रचार-प्रसार किया. झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की ओर से 60:40 नियोजन नीति के विरोध और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को लागू करने की मांग को लेकर आहूत झारखंड बंद का प्रदेशभर में मिला-जुला असर देखने को मिला. राजधानी रांची, रामगढ़, मनोहरपुर, आदित्यपुर, धनबाद, चाईबासा सहित विभिन्न जिलों में मिला-जुला असर देखने को मिला. हालांकि जमशेदपुर में बंद बेअसर दिखा. पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में 8 जून 2015 को हुई बहुचर्चित कथित पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मामले में सीबीआई ने रांची के सीबीआई कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट सौंप दी है. इसकी जानकारी मुठभेड़ में मारे गए उदय यादव के पिता जवाहर यादव ने दी. भुरकुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात्रि सयाल, आजाद रोड स्थित सीसीएल के एक बंद क्वार्टर में छापा मारा. वहां से पुलिस ने 185 पेटी इम्पीरियल ब्लू (375 एमएल) की अवैध शराब को जब्त किया है. जब्त अवैध शराब की कीमत लगभग 15 लाख 9 हजार 600 रुपये बतायी जा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-14.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-12.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-13.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/4-11.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-13.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-10.jpeg"

alt="" width="1006" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-13.jpeg"

alt="" width="1600" height="1275" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही