Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बायोम की राखी नीट यूजी में बनी झारखंड टॉपर

सफलता: बायोम इंस्टीट्यूट रांची के 15 से अधिक छात्रों ने बनाई जगह Ranchi : बायोम इंस्टीट्यूट रांची के विद्यार्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा यूजी नीट 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. रैंकर बैच की छात्रा राखी कुमारी ने 720 में 705 अंक हासिल किया और ऑल इंडिया रैंक 149 हासिल किया है. वहीं कैटेगरी रैंक 26 हासिल कर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सूची में जगह बनाने में भी राखी सफल रही हैं. यह जानकारी बायोम के निदेशक पंकज सिंह ने दी है. राखी का झारखंड में पहला स्थान रहा है. पंकज सिंह ने बताया कि इस वर्ष की नीट की परीक्षा में बायोम इंस्टीट्यूट के कुल 1125 छात्रों ने हिस्सा लिया था. जिसमें राखी कुमारी 705 अंक, माहिया महेश्वरी 691 अंक, आदित्य अस्थाना 686 अंक, प्रिया घोष 683 अंक, अभय कुमार 675 अंक, सुप्रिया 675 अंक, ज्योतिरमोय 670 अंक, श्रेया राज 666 अंक, तंजील 663 अंक, हिमांशु रंजन 663 अंक, अमरेंद्र कुमार 662 अंक, अंजलि यादव 655 अंक, ऋतिक राज 655 अंक, सोनम 650 अंक, अमन कुमार 650 अंक समेत अन्य को भी अच्छे अंक मिले हैं.

स्टेट टॉपर राखी क्या कहती हैं

राखी ने कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि मैं स्टेट टॉपर हूं. एक शिक्षक ने बताया कि मैं स्टेट टॉपर बनी हूं. राखी 10वीं के बाद से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने बताया कि स्टेट टॉपर बनने के बाद खुशी और भी बढ़ गई है. राखी ने 10वीं में 90 प्रतिशत, जबकि 12वीं में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. बायोम में जब वह पढ़ती थी, तब उनके शिक्षक उनकी मदद हर समय करते हुए सारे डाउट को भी क्लियर किया करते थे. राखी ने इस सफलता का श्रेय बायोम के शिक्षक, स्कूल और अपने माता-पिता को दिया है. राखी दिल्ली एम्स जाना चाहती है. वहीं से अपनी मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है.

हमें अपने बच्चों पर गर्व है : पंकज सिंह

बायोम इंस्टीट्यूट के एमडी सह निदेशक पंकज सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उन्होंने बताया कि संस्था के सफल छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की गयी है. झारखंड से यूजी नीट 2023 टॉपर की सूची में हमारे 15 से अधिक छात्रों ने जगह बनायी है. सफल हुए विद्यार्थियों में से 178 ऐसे हैं, जिन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नामांकन मिलेगा. यूजी नीट प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए संस्था के शिक्षक लगातार प्रयासरत रहते हैं. विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण. शिक्षा दी जा रही हैं. विद्यार्थियों के बेहतर गाइडेंस के लिए उच्च स्तरीय स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है. वहीं समय- समय पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन हो इसके लिए नियमित रूप से क्लासरूम टेस्ट सीरीज और ऑल इंडिया लेवल टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाता है. कमजोर विद्यार्थियों को भी चिह्नित कर उनकी विषय संबंधी परेशानी को डाउट क्लास से दूर किया जाता है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रैंकर और रेसर बैच में शामिल किया जाता है, जिनकी खास मॉनिटरिंग कर उन्हें प्रवेश परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कैसे करें इसकी प्रेरणा दी जाती है. संस्था से जुड़ने वाले विद्यार्थियों को फूडिंग एंड लॉजिंग की सुविधा दी जाती है, जिससे बच्चे लगातार शिक्षकों के संपर्क में रह कर अपनी तैयारी कर सकें.

सारा श्रेय इन शिक्षकों को जाता है

विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन का श्रेय संस्था के शिक्षक प्रशांत कौशिक, पीके सौरभ, प्रिया कुमारी, डॉ. सुशांत कुमार, रोशन कुमार, रजनीश कुमार, निर्भय सिंह, संतोष कुमार, अभिजीत प्रधान, तनवीर आलम, अनिल कुमार, विमल कुमार शुक्ला, कुमार राहुल, अभिषेक कुमार, डॉ. शशिकांत कुमार, अमिताभ मिश्रा, चंदन गुप्ता, गरिमा, सुनील, अरविंद, हेमंत, मनीष, अजिताभ, उदय, रूपक, आशुतोष आनंद, नव जीवन को जाता है. वहीं, संस्था के सदस्य संजीव कुमार, पूजा, कार्मेंद्र प्रसाद, आरती, रोहित, लक्ष्मी स्नेहिल, पम्मी, पल्लवी, ओंकार सिंह, सुबोध, विद्या सागर समेत अन्य का भी योगदान है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:

RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही