Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिएटिव विद्यार्थियों के लिए बायोटेक्नोलॉजी में असीम संभावनाएं हैं : प्रेरणा शर्मा

Hazaribagh: अन्नदा कॉलेज हजारीबाग की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रेरणा शर्मा ने मंगलवार को बायोटेक्नोलॉजी विज्ञान पर विद्यार्थियों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बायोटेक्नोलॉजी विज्ञान की एक ऐसी शाखा है, जिसमें तकनीक का प्रयोग कर जैविक वस्तुओं में सुधार और नए प्रोडक्ट का निर्माण किया जाता है. बायोटेक्नोलॉजी का क्षेत्र भी विस्तृत है. इसमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, कृषि, पर्यावरण, उद्योग, फार्मास्यूटिकल और फोरेंसिक लैब शामिल है. 12वीं के बाद बायोटेक्नोलॉजी में करियर बनाना भविष्य को सुनिश्चित करने वाला साबित हो सकता है. इसे भी पढ़ें- NDA">https://lagatar.in/ndas-vice-presidential-candidate-jagdeep-dhankhar-files-nomination-pm-modi-was-also-present/">NDA

के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने किया नामांकन, PM मोदी भी रहे मौजूद

भारत में 350 से अधिक बायोटेक कंपनियां हैं

प्रेरणा शर्मा ने बताया कि बायोटेक्नोलॉजी में भारत विश्व के टॉप-12 बायोटेक डेस्टिनेशन में से एक है. एशिया पैसिफिक में तीसरे स्थान पर है. भारत में 350 से अधिक बायोटेक कंपनियां हैं. बायोटेक में स्पेशलाइजेशन करने के बाद भारत ही नहीं दुनिया भर के दरवाजे उनके लिए खुल जाते हैं. जैविक सुधार और जीव जगत को और अधिक विकसित करने की तकनीक बायोटेक्नोलॉजी है. इसमें रिसर्च और डेवलपमेंट अनवरत जारी है. भारत समेत पूरी दुनिया बायोटेक्नोलॉजी की मदद से कोरोना वायरस की वैक्सिंग बनाने की ओर अग्रसर है. इस क्षेत्र में में विद्यार्थियों का वैश्विक भविष्य है. इसमें लगातार प्रोफेशनलों की मांग बढ़ती जा रही है. इसलिए विद्यार्थी इसमें करियर बना सकते हैं. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-pm-modi-and-amit-shah-cast-their-vote-42-mps-will-vote-in-the-assembly-of-different-states/">राष्ट्रपति

चुनाव : पीएम मोदी और अमित शाह ने डाला वोट, 42 सांसद विभिन्न राज्यों की विधानसभा में करेंगे मतदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही