Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिपरजॉय ने लिया भयंकर रूप, 67 ट्रेनें रद्द, गुजरात में जोरदार असर

New Delhi : अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने भयंकर रूप ले लिया है. तूफान को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 67 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर सात राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. भारत में इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात और महाराष्ट्र में देखने को मिल सकता है. तूफान को लेकर गुजरात में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट की जगह ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. बिपरजॉय तूफान को लेकर पीएम मोदी ने भी इमरजेंसी बैठक की.

द्वारका के तटों से टकरा रही हैं ऊंची-ऊंची लहरें

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रचंड चक्रवाती तूफान बिपारजॉय 15 जून को गुजरात तट को पार कर सकता है. गुजरात में तूफान की आहट अभी से ही आने लगी है. गुजरात के द्वारका के तटों ऊंची-ऊंची लहरे टकरा रही हैं. तूफान को लेकर बताया गया कि कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में 15 जून सुबह से शाम तक 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तूफान आ सकता है और हवा की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

बिपारजॉय के कारण दिल्ली में बारिश

अरब सागर में उठे चक्रवात बिपारजॉय के प्रभाव से दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश हो सकती है. एक निजी पूर्वानुमान एजेंसी ने यह जानकारी दी है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 और 16 जून को दिल्ली में भी बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जाहिर की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से संबंधित हालात की समीक्षा की. यह चक्रवात गुरुवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र में दस्तक दे सकता है. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पृथ्वी विज्ञान सचिव एम रविचंद्रन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कमल किशोर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें – बड़ी">https://lagatar.in/big-news-pankaj-mishras-health-deteriorated-shifted-to-delhi-for-treatment/">बड़ी

खबरः पंकज मिश्रा की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही