Search

बिपरजॉय का कहर : भारी बारिश शुरू, कई पेड़ और पोल गिरे

New Delhi : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के कच्छ में कहर बरपाना शुरू कर दिया है. इस दौरान 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है. इस वक्त सौराष्ट्र के सभी इलाकों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा. इसके बाद तूफान कमजोर होकर राजस्थान की ओर मुड़ जाएगा. हालांकि गुजरात के कई इलाकों से तबाही की तस्वीरें सामने आने लगी है. बिजली पोल और कई पेड़ गिरे हैं. एहतियात बिजली काट दी गई है. सुबह तक यह तूफान काफी तबाही मचा सकता है. हालांकि बिपरजॉय के खतरे को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक अलर्ट मोड में है. गुजरात में एनडीआरएफ की 17 टीमें और एसडीआरएफ की 12 टीमें तैनात कर दी गई है. वहीं, नौसेना के 4 जहाज अभी स्टैंडबाय में रखे गए हैं. तट के पास रहने वाले 74,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. [caption id="attachment_670273" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/33-2.jpg"

alt="आंधी में उड़ा छत पर लगा सीट " width="600" height="400" /> आंधी में उड़ा छत पर लगा सीट[/caption] इसे भी पढ़ें : जंगल">https://lagatar.in/read-three-news-of-latehar-together-including-the-burnt-skeleton-of-a-young-man-recovered-from-the-forest/">जंगल

से युवक का जला हुआ कंकाल बरामद समेत लातेहार की तीन खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp