Lagatardesk : बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी शादी की 9वीं सालगिरह को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट कर रहे हैं. गोवा की खूबसूरत वादियों में बेटी देवी के साथ छुट्टियां मना रहे है. हाल ही में कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
https://www.instagram.com/reel/DJI6JSjo7ZU/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading""> एक्ट्रेस ने आज अपने इंस्टाग्राम पर गोवा की एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो की शुरुआत बिपाशा, करण और उनकी बेटी देवी के होटल में शानदार स्वागत से होती है, जहाँ फूलों से स्वागत किया गया . जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, इसमें कई रोमांचक और दिलचस्प पल सामने आते हैं.एक क्लिप में बिपाशा और देवी लिटिल डायनासोर के साथ खेलती नजर आ रही हैं, वहीं एक अन्य क्लिप में करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी के सामने जिनी के साथ हाथों में हाथ डाले डांस करते नजर आ रहे हैं कब हुई थी बिपाशा और करण की शादी : आपको बतादे की करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी. अगस्त 2022 में, उन्होंने अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया. बिपाशा और करण सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं और अपने जीवन की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं.
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
Leave a Comment