Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीरेंद्र राम फिर से 4 दिनों की ED रिमांड पर, कोर्ट ने दी इजाजत

Ranchi : रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर बीरेंद्र राम को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ईडी कोर्ट में पेश किया. इस दौरान ईडी ने एक बार फिर बीरेंद्र राम को रिमांड पर लेने की अनुमति कोर्ट से मांगी. रिमांड को लेकर दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फिर ईडी को बीरेन्द्र राम को 4 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी है. रिमांड अवधि के दौरान बीरेंद्र राम के परिजन और उनके वकील हर दिन उनसे मुलाकात कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें -ED">https://lagatar.in/cms-security-in-charge-vimal-kumar-did-not-appear-before-ed/">ED

के समक्ष उपस्थित नहीं हुए सीएम के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार

बीरेंद्र राम को ईडी ने अपने सर्विलांस पर रखा था

पूछताछ में ईडी के सामने बीरेंद्र राम ने कई वीआईपी के साथ अपने संबंधों का भी खुलासा किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीरेंद्र राम के पास से एक पेन ड्राइव मिली है. जिसमें काफी डेटा रखा गया है. उस पेन ड्राइव में ठेकेदारों से पैसे लेने और कई नेताओं को पैसे पहुंचाने के सबूत हैं. बीरेंद्र राम के करीबी संबंधों के कारण आधा दर्जन से अधिक राजनेता ईडी की रडार पर आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने बीते कुछ माह से बीरेंद्र राम को अपने सर्विलांस पर रखा था. सर्विलांस के दौरान भी कई नेताओं तक पैसे पहुंचाने की जानकारी ईडी को मिली है. इसे भी पढ़ें -गलतफहमी">https://lagatar.in/dont-misunderstand-that-har-ghar-nal-jal-yojana-is-of-the-center-only-mithilesh-thakur/">गलतफहमी

न पालें कि हर घर नल जल योजना केवल केंद्र की है : मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही