Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : जमीन विवाद को लेकर मारपीट में तीन महिला सहित 8 घायल

Birani (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के चितनखरी गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार 9 मई को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमे तीन महिला सहित आठ लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार चितनखरी गांव के कट्टी महतो से वर्ष 2013 में वासुदेव यादव और उसके भाई सुखदेव यादव ने चार कट्ठा जमीन खरीदा था. दोनो भाईयो ने आधे जमीन पर घर बना लिया है. आधा जमीन अभी खाली है. बताया जाता है कि कट्टी महतो के तीन बेटे है. नंदलाल यादव, अनिल यादव और कन्हैया यादव. बड़ा बेटा नंदलाल यादव अपने पिता से अलग रहता है. पिता ने जब 2013 में जमीन बेची थी तो सभी साथ थे. अब बड़ा बेटा नंदलाल यादव उस जमीन में अपना हिस्सा मांग रहा है. इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद है. इस विवाद के निपटारे को लेकर कुछ दिन पूर्व पंचायत भी बुलायी गयी थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका. मंगलवार को उसी ख़ाली जमीन पर एक पक्ष ने काम शुरू किया था. काम रोकने गए नंदलाल यादव और दूसरे पक्ष में मारपीट हो गई. एक पक्ष से सुखदेव यादव, किशोर यादव, रीना देवी और प्रमिला देवी घायल हो गई, जबकि दूसरे पक्ष से नंदलाल यादव, अंकित यादव, भूदेव यादव और भुनेश्वरी देवी घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी में भर्ती करवाया गया है. बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/bengabad-driver-injured-due-to-overturning-of-tempo-head-injury/">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : टेम्पू पलटने से ड्राइवर घायल, सिर में लगी चोट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही