Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : हाथियों के झुंड ने दो घर को किया क्षतिग्रस्त, अनाज भी किया चट

Birani (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. बुधवार 24 मई की रात भी हाथियों का झुंड बराटांड गांव पहुंचा. इस दौरान राजदेव रविदास और मेघनाथ यादव के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर के अंदर रखे अनाज को भी हाथी चट कर गये. कोडरमा सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा ने बताया कि बिरनी प्रखंड में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. जानकारी देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं हैं. हाथियों की आवाज़ाही से ग्रामीण डरे हुए हैं. कई गांव में ग्रामीण रतजगा करने को विवश है. रेंजर सुरेश रजक ने बताया कि हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा जा रहा है. लेकिन एक दो दिन बाद झुंड वापस लौट आ रहा है. हाथियों द्वारा पहुचाए गए नुकसान का वन विभाग आकलन कर रहा है. यह">https://lagatar.in/giridih-investigation-of-67-in-divyang-camp-in-sadar-hospital/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सदर अस्पताल में लगे दिव्यांग शिविर में 67 की जांच [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही