Search

 
 
 

बिरनी : अभिनय गुप्ता ने गेट पास कर लहराया परचम

 
BIRNI : (GIRIDIH) : बिरनी प्रखंड के सिमराढ़ाब निवासी राजेन्द्र राम के पुत्र अभिनय गुप्ता ने गेट 2023 की परीक्षा में पूरे भारत में 828 रैंक प्राप्त कर परचम लहराया है. उन्हें 661 अंक प्राप्त हुए हैं. इनके पिता का निधन हो चुका है. मां कपड़ा सिलाई कर इस मुकाम तक पहुंचाया है. अभिनय 12 वीं परीक्षा में स्टेट टॉपर रहे थे. बीआईटी सिंदरी से मैकेनिकल इंजीनयरिंग में बीटेक पूरा किया. वर्तमान में वे एएम/एनएस इंडिया में अभियंता के पद पर कार्यरत हैं. उनकी शानदार सफलता पर माहुरी वैश्य मंडल घुज्जी के पदाधिकारियों ने शुभकामनाए देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. अभिनय ने सफलता का श्रेय अपनी मां और भाई चंदन माथुर सेठ के समेत अपने शिक्षकों को दिया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=588680&action=edit">यह

भी पढें : गिरिडीह : नवजात की मौत मामले पर बिफरे भाजपा नेता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही