Search

बिरनी : मां मथुरासिनी पूजनोत्सव पर भक्ति जागरण का आयोजन

Birini (Giridih) : बिरनी प्रखंड के तुलाडीह में माहुरी वैश्य समाज का युवा प्रकोष्ठ माहुरी वैश्य नवयुवक समिति भरकट्टा ने मां मथुरासिनी पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में 16 मार्च को भक्ति जागरण का आयोजन किया. धनबाद के एसएस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रात भर एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया. भजन सुनने के लिए श्रोता रातभर डटे रहे. श्रोताओं को नृत्य करते भी देखा गया. गायक व गायिकाओं में सोनू गुप्ता, अनु दूबे, कंचन पाण्डेय, सावन कुमार, छोटा लक्ख्खा, प्रदीप चौहान, विनोद कुमार, सागर कुमार व चीकू कुमार शामिल थे. भक्ति गीतों के साथ ही आकर्षक झांकी भी निकाली गई. माहुरी वैश्य समाज के केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तर्वे ने नवयुवक समिति को भक्ति जागरण आयोजन के लिए बधाई देते हुए समाज की ओर से सामूहिक विवाह आयोजित करने की भी जानकारी दी. मौके पर अजीत चरणपहाडी, राकेश तर्वे, अतुल सेठ, अमित तर्वे, पिंटू तर्वे, शीतल तर्वे, विक्रम तर्वे, जितेंद्र सेठ, अरूण तर्वे, प्रेम तर्वे, अमरजीत वैश्कियार समेत बड़ी संख्या में माहुरी वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि मां मथुरासिनी माहुरी वैश्य समाज की कुलदेवी है. माहुरी समाज कुलदेवी की श्रद्धा और भक्ति से पूजा करते हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=581682&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp