Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : बिजली के खंभे से टकराया बाइक सवार, दो की मौत

Birani (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर जटाडीह में रविवार की देर रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया. हादसे में मौके पर ही बाइक सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पुरनानगर निवासी 40 वर्षीय जनार्धन यादव और 35 वर्षीय भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है. दोनों ही राजमिस्त्री का काम करते थे. जानकारी के मुताबिक रविवार को किसी ज़रूरी काम से जनार्धन यादव भुनेश्वर यादव के साथ अपने ससुराल गया था. वापस घर लौटने के दौरान जटाडीह के समीप मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे मोटरसाइकिल पड़ी देख बिरनी थाना को सूचना दिया. सूचना पर थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शव को थाना ले गये. सोमवार की सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडिह सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/dhanwar-woman-injured-in-bike-collision-died-on-the-way/">यह

भी पढ़ें : धनवार : बाइक की टक्कर से घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही