Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : सड़क हादसा में बाइक सवार युवक घायल

Birni (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के जूठहाआमा के पास 8 अप्रैल की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गए. घायल युवक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के खुरजीओ गांव निवासी विकास कुमार रविदास (26) के रूप में की गई है. वह किसी काम से बाइक लेकर बरमसिया गया था. वापस अपने गांव खुरजीओ लौटते समय जूठहाआमा के पास बकरी बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक के अनियंत्रित होने से नीचे गिर पड़ा. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस को सूचना दी, मगर समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची. इसी क्रम में गश्ती पर निकली बिरनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=602684&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मातृभाषा व संस्कृति को ना भूले बच्चे : सुप्रिया राय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही