Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : मुखिया के नेतृत्व में चलाया जा रहा है स्वच्छता पखवाड़ा अभियान

Birani (Giridih) : स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत बिरनी प्रखंड के कपिलो पंचायत में कई गतिविधियां चली जा रही हैं. पंचायत के मुखिया मुकेश यादव के नेतृत्व में अभियान के रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन कार्यक्रम हो रहे हैं. इसके तहत स्कूल और पंचायत के विभिन क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया. पखवाड़ा के तहत उच्च विद्यालय कपिलो और चानो आंगनबाड़ी केंद्र में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए वर्मी, नाडेप, सोकपिट, कंपोस्ट पिट का निर्माण किया जा रहा है. मुखिया खुद श्रमदान कर इसके लगातार उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. मौके पर यूनिसेफ सपोर्टेड वर्ल्ड विजन इंडिया के वाश फेसिलेटर गजाधर प्रसाद सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के बिरनी सोशल मोबिलाइजर रुकसाना बानो, कपिलो जलसहिया रूबी कुमारी, चानो जलसहिया नेपुर देवी, चानो के वार्ड सदस्य जागेश्वर रविदास, बीएफटी अभिमन्यु रजक, महेश मोदी, आरती देवी, शिक्षक कृष्णा कुमार, नारायण शर्मा, राजेंद्र सिंह, निर्मल पंडित, सेविका मुन्नी कुमारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/gandey-social-worker-installed-32-fans-at-personal-expense-in-high-schoolgandey-social-worker-installed-32-fans-at-personal-expense-in-high-school/">यह

भी पढ़ें : गांडेय : समाजसेवी ने हाई स्कूल में निजी खर्च पर लगवाए 32 पंखे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही