Search

बिरनी: मुखिया के नेतृत्व में चल रहा है स्वच्छता पखवाड़ा अभियान

Birani(Giridih): स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत बिरनी प्रखंड के कपिलो पंचायत मुखिया मुकेश यादव के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. अभियान के तहत प्रतिदिन गतिविधियां चलाई जा रही है.उच्च विद्यालय कपिलो व चानो आंगनबाड़ी केंद्र में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए वर्मी, नाडेफ, सोकपिट, कंपोस्ट पिट का निर्माण कर मुखिया ने श्रमदान कर ग्रामीणों को प्रेरित किया. मौके पर फेसिलेटर गजाधर प्रसाद सिंह, सोशल मोबिलाइजर रुकसाना बानो, जलसहिया रूबी कुमारी, नेपुर देवी व जागेश्वर रविदास, बीएफटी अभिमन्यु रजक, महेश मोदी, आरती देवी, शिक्षक कृष्णा कुमार, नारायण शर्मा, राजेंद्र सिंह, निर्मल पंडित, सेविका मुन्नी कुमारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628974&action=edit">यह

भी पढ़ें:गांडेय : समाजसेवी ने हाई स्कूल में निजी खर्च पर लगवाए 32 पंखे  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp