Search

बिरनी : ट्रक व बाइक में भिड़ंत, दो युवक घायल

Birni (Giridih) : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर माखमरगो के पास 7 अप्रैल की शाम एक ट्रक व बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों के नाम राजधनवार प्रखंड के चन्दरखो निवासी विक्रम सिंह (23) व पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिला निवासी आयन मंडल (22) है. दोनों बाइक से सरिया से बिराजपुर आ रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक ने ठोकर मार दी. ठोकर लगने से दोनों घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में भर्ती कराया गया, जहां डॉ. ताज ने प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया. बिरनी थाना पुलिस ट्रक व बाइक जब्त कर जांच में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=601841&action=edit">यह

भी पढ़ें : तिसरी : गुड फ्राइडे पर सीएनआई चर्च में हुई विशेष प्रार्थना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp