Search

बिरनी : वज्रपात से गाय की मौत, बुजुर्ग घायल

Birni (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के अरारी पंचायत के रूपीडीह गांव में 26 मई को बारिश के साथ वज्रपात गिरने से एक गाय की मौत हो गई और एक बुजुर्ग घायल हो गए. घायल बुजुर्ग का नाम मवेशी मालिक हीरामन दास है. बारिश होते देख बुजुर्ग गाय को गोहाल में घुसाने लगा. इसी दौरान वज्रपात गिरा, जिससे गाय की मौत हो गई और बुजुर्ग घायल हो गए. गोहाल घर के निकट ही बना है. वज्रपात से घर के अन्य कई सदस्य भी बाल-बाल बच गए. घायल अवस्था में हीरामन को बिरनी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648846&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp