Search

 
 
 

बिरनी : कुएं में तैरती युवती की लाश बरामद

 
Birni (Giridih) :  बिरनी थाना क्षेत्र के सलेडीह में 11 मार्च की सुबह एक युवती का शव कुएं में तैरता बरामद किया गया. मृतका की पहचान सलेडीह गांव निवासी कार्तिक राणा की 15 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गई है. कुआं में शव देखे जाने की खबर गांव में फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों को भीड़ इकट्ठी हो गई. खबर पाकर बिरनी पुलिस व एसडीपीओ नौशाद आलम सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका बीते 8 मार्च की रात अचानक घर से लापता हो गई. परिजन उसे लगातार तलाश रहे थे. एसडीपीओ ने बताया कि यह हत्या या आत्महत्या का मामला है यह अभी स्प्ष्ट नहीं है. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है. उसी रिपोर्ट के आधार पर ही खुलासा होगा कि यह हत्या या आत्महत्या का मामला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=576008&action=edit">यह

भी पढ़ें : पचंबा : चानक में नहाते समय डूबने से युवक की मौत                                      [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही