Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : पति-पत्नी के बीच विवाद, मायके व ससुराल पक्ष में मारपीट, सात घायल

Birni (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के बैदापहरी गांव में 16 मार्च की दोपहर पति-पत्नी के बीच चल रहे पुराना विवाद में मायके और ससुराल पक्ष के कूदने से मारपीट हो गई, जिससे सात लोग घायल हो गए. बैदापहरी गांव निवासी विकास रविदास की शादी दो वर्ष पूर्व सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी गांव में हुई थी. विकास रविदास का मिट्टी का घर है. इस वजह से उसकी पत्नी ससुराल में नहीं रहना चाहती. इसी बात पर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता है. 16 मार्च की दोपहर विवाद को खत्म करने के लिए बैदापहरी गांव में पंचायती हो रही थी. पंचों ने फैसला सुनाया कि बहु ससुराल में ही रहेगी. फैसला के बाद सभी पंच चले गए. शाम में बहु के छोटे भाई छोटू दास, दिलीप दास, सिकंदर दास, ससुर बालेश्वर रविदास और सास सुगिया देवी बैदापहरी गांव आकर विकास रविदास को मारने-पीटने लगे. बीच बचाव करने आई विकास की मां चंद्रिका देवी, पिता मोहन रविदास समेत वासुदेव दास, बिलवा देवी व चमेली देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. मारपीट में विकास का साला छोटू दास भी घायल हो गया. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुलदीप तिर्की ने उपचार किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=580761&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : माहुरी समाज ने किया कुल देवी मां मथुरासिनी की पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही