Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला

Birni (Giridih) : गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के पंडरिया पंचायत अंतर्गत वृंदा गांव निवासी एक व्यक्ति को 4 मई की देर रात जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला. मृतक की पहचान वृंदा गांव निवासी लखन दास के रूप में हुई है. विधायक प्रतिनिधि सीताराम सिंह ने बताया कि मृतक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था. इसी दौरान सुनसान रास्ते में जंगली हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बिरनी प्रखंड प्रमुख रामू बैठा ने कहा है कि मृतक के परिजनों को सरकारी मदद दिलाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी. घटना की सूचना पाकर बिरनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. लखन दास की मौत से गांव में मातम पसरा है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हाथी के आतंक से गांव वाले डरे हुए हैं. ग्रामीणों को आशंका है कि हाथी गांव में न घुस आए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=627571&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह: उप नगर आयुक्त से वार्ता के बाद किराया वृद्धि में बनी सहमति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही