Search

 
 
 

बिरनी : जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, 15 घायल

 
BIRNI (GIRIDIH) : बिरनी प्रखंड के शाखाबरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के बिरनी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. दोनों पक्षों ने बिरनी थाना में आवेदन दिया है. थाना प्रभारी अमरजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. एक पक्ष के विष्णु मियां का आरोप है कि जुठहाआम के पास सोहन मियां के नाम से जमीन है, जिसके 6 हिस्सेदार हैं. अंशदारों ने अपने हिस्से की जमीन बद्री राय और चुरामन राय को बेच दिया है. वह जमीन के अपने हिस्से में निर्माण कार्य कर रहा था तभी दूसरे पक्ष के इब्राहिम मियां, गफूर मियां, महाबीर मियां व अन्य ने हमला कर घायल कर दिया. दूसरे पक्ष के इब्राहिम मियां का आरोप है कि वे लोग अपने हिस्से के जमीन पर मकान बनवा रहे थे. तभी विष्णु, रहमान मियां, मकबूल मियां व अन्य लोगों ने हरवे हथियार से लैस होकर हमला किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=586097&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : मधुबन में आदेश के बावजूद नहीं हटाए गए तोरणद्वार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही