Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी: हाथी से कुचलकर मौत पर वन विभाग ने परिजन को सौंपी सहायता राशि

Birani(Giridih): हाथी के कुचलने से लखन दास मौत मामले में शुक्रवार को रेंजर ने पीड़ित परिजन को नगद पच्चीस हजार की सहायता राशि सौंपी. साथ ही रेंजर सुरेश राम ने बताया कि जल्द ही मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए की सहायता राशि और दी जाएगी.ज्ञात हो कि बिरनी थाना क्षेत्र के पडरिया पंचायत के वृंदा गांव के रहने वाले लखन दास की 4 मई की रात हाथी के कुचलने से मौत हो गई थी. मृतक लखन दास एक शादी समारोह में ढ़ोल बजाने गया था. घर वापस आने के क्रम में यह घटना घटी थी. प्रमुख रामु बैठा ने कहा कि गर्मी आते ही हाथी पानी की तलाशी में जंगल के बाहर निकल आतें हैं. वन विभाग जंगल के अंदर बड़े-बड़े तालाब का निर्माण कराए. जिस जोन में हाथियों का बसेरा है वहां वन विभाग सतर्कता बढ़ाए. घटना वन विभाग की लापरवाही से घट रही है. कलिपो व आमाकला जंगल से हाथियों का झुंड निकलता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628981&action=edit">यह

भी पढ़ें:पीरटांड़ : पारसनाथ पर्वत पर आदिवासी सुमदाय के सेंदरा पर्व शुरू  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही