Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : जलसा की सफलता को लेकर ताजूशरिया बोर्ड कमेटी का गठन

BIRNI (GIRIDIH): जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत चिरूडीह ईदगाह के समीप ताजूशरिया बोर्ड बिरनी की एक बैठक 22 मई को हुई. अध्यक्षता मौलाना इब्राहिम अंसारी व संचालन हाफिज शब्बीर आलम ने किया. आगमी 30 मई को ताजूशरिया बोर्ड बिरनी द्वारा जलसा का आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया. जलसा को कैसे कामयाब बनाना है उस पर निर्णय लिया गया. ताजूशरिया बोर्ड बिरनी का गठन 2015 में किया गया था. बोर्ड से लोगों को ये पैगाम पहुंचाना है कि फिजूल खर्ची बन्द करने व बच्चों को तालीम दिलाना है. पच्चीस गांवों में यह तंजीम चल रही है. आयोजित जलसा में मोकरीर, ओलमा, सोहरा आदि लोग तसरीफ ला रहें हैं. कमेटी गठन में 25 गांवों लोगों ने भाग लिया. मौके पर मुस्तकीम अंसारी, मौलाना अब्दुल शुभान, मौलाना इस्लाम कादरी, मौलाना तेगली, हाफिज शब्बीर आलम, मौलाना मुबारक हुसैन, मौलाना इकराम, मौलाना सफयात अली बरकती, मौलाना मुमताज़ आलम आवैसी, हाफिज आरिफ आदि मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=644356&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : हाथियों के झुंड ने 7 आदिवासियों के घरों को किया क्षतिग्रस्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही