Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : ऑटो पलटने से पति की मौत, पत्नी घायल

Birani (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के जटाडीह के पास शुक्रवार 5 मई को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिससे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है. मृतक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के एकडरा गांव निवासी भुनेश्वर यादव के रूप में हुई है. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक घटना स्थल से फरार हो गया. बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो मरकच्चो से बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया की ओर आ रही थी. इसी दौरान जटाडीह के पास एक बाइक चालक द्वारा चकमा देने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वही दुर्घटना ग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है. यह">https://lagatar.in/pirtand-governor-said-will-work-to-make-singhpur-village-singapore/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : राज्यपाल ने कहा, सिंहपुर गांव को सिंगापुर बनाने लायक काम करेंगे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही