Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त

Birni (Giridih) : बिरनी प्रखंड के कोडरमा-जोरासाख मुख्य मार्ग पर दासोडीह इरगा नदी से बालू उठाव करते तीन ट्रैक्टरों को माइनिंग इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार ने ज़ब्त कर बिरनी थाना को सौंप दिया. वहीं दूसरी ओर खरखरी स्थित क्रशर मशीन से गिट्टी के छोटे टुकड़े लदा (जेएच 02 एएन 4108) एक बारह चक्का ट्रक को भी जब्त किया गया चालक के पास चालान नहीं था. ट्रक कोडरमा जिले के डोमचांच निवासी अशोक यादव का बताया जा रहा है. माइनिंग इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार ने कहा कि बिरनी प्रखण्ड के विभिन्न बालू घाटों से अवैध बालू उठाव की लगातार सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. तीनों ट्रैक्टर चालकों और ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596750&action=edit">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : पारसनाथ पर्वत पर मनाया गया जन्म, केवल्यज्ञान व मोक्ष कल्याणक महोत्सव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही