Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी: प्रेमी ने प्रेमिका के पति पर चलाई गोली, संयोग से एक भी नहीं लगी

Birani(Giridih): बिरनी थाना क्षेत्र के बरवाचातर गांव में एक प्रेमी ने शुक्रवार की देर रात प्रेमिका के पति पर जानलेवा हमला किया. प्रेमी ने पति पर तीन राउंड़ फायर किया. बताया जाता है कि बरवाचातर निवासी रब्बानी अंसारी 12 मई की देर रात अपने घर के बाहर टहल रहा था. इसी दौरान तेतरिया सलेयडीह का सद्दाम अंसारी व उसका भाई जनाब अंसारी बाइक से आया और उस पर तीन राउंड़ फायर किया. संयोग था कि उसे एक भी गोली नहीं लगी और वह बालबाल बच गया. रब्बानी अंसारी की शादी रांची की रोजी प्रवीण के साथ हुई है जिससे तीन बच्चें हैं. घटना के बाद रब्बानी अंसारी ने ही पुलिस को फोन कर जानकारी दी. [caption id="attachment_635890" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-13-at-2.29.04-PM-300x142.jpeg"

alt="" width="300" height="142" /> दिवाल पर लगे गोली का निशान[/caption] रब्बानी अंसारी ने कहा कि उसकी पत्नी और हमलावर सद्दाम अंसारी के बीच पिछले दो-तीन वर्षो से प्रेमप्रसंग चल रहा है. जिस कारण सद्दाम अंसारी ने उस पर जानलेवा हमला किया है. इधर बिरनी पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है. थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जल्द ही पूरा मामला सार्वजनिक किया जायेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=635660&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : शादी की पहली सालगिरह पर युवक ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही