Search

बिरनी : कैंसर पीड़ित सहायक शिक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक

Birani(Giridih): जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत के पोखरिया गांव के कोयरी टोला निवासी सहायक शिक्षक 55 वर्षीय कैलाश प्रसाद वर्मा की मौत सोमवार की देर रात हो गई.वे पिछले कई वर्षो से कैंसर से पीड़ित थे.सहायक शिक्षक कैलाश प्रसाद वर्मा के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मुखिया प्रतिनिधि सगीर आलम ने बताया कि दिवंगत शिक्षक एक नेक इंसान थे.उनके निधन से पूरे पंचायत के लोग आहत हैं. उनका स्कूल के बच्चों के साथ बेहतर लगाव था. उनके निधन की खबर से स्कूल के बच्चे भी मायूस हैं. सहायक शिक्षक के निधन पर पंसस बद्री राम,सांसद प्रतिनिधि नारायण पांडेय,शिक्षक मुस्लिम अंसारी सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659224&action=edit">यह

भी पढ़ें:गावां : बालासोर ट्रेन हादसा- युवक को मरा समझ लौट रहे थे परिजन, जीवित होने की मिली सूचना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//