Search

बिरनी पुलिस ने मवेशी लदे दो ट्रकों को किया जब्त, 10 लोग गिरफ्तार

Giridih : गिरिडीह के बिरनी थाना की पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मवेशी लदे दो ट्रकों को जब्त किया है. बताया जाता है कि दोनों ट्रक से करीब 80 से अधिक मवेशी बरामद किए गए हैं. वहीं पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. जानकारी के अनुसार जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशियों को तस्करी के लिए ट्रक के माध्यम से बिरनी के रास्ते बंगाल ले जाया जा रहा है. इसी सूचना के बाद एसपी ने बिरनी थाना प्रभारी को नाकेबंदी कर ट्रक को पकड़ने का निर्देश दिया. वहीं एसपी के निर्देश के बाद बिरनी थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बिरनी कोवाड़ मार्ग पर नाकेबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान बिरनी सरिया मार्ग पर तेजी से गुजर रहे ट्रकों को रुकने का इशारा किया. जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर तेज गति से भागने लगा. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो ट्रकों को खदेड़ कर पकड़ लिया और ट्रकों की जांच की. जांच के दौरान उक्त दोनों ट्रकों में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशी लदे मिले. इसके बाद पुलिस ने वाहन चालकों से मवेशी से संबंधित कागजात की मांग की, मगर वे लोग कोई कागजात नहीं दिखा सके. जिसके बाद पुलिस मवेशी लदे वाहनों को जब्त कर थाना ले आई. वहीं मौके से 10 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-59-officers-did-surprise-inspection-of-jharkhand-schools-irregularities-detected/">रांचीः

59 अफसरों ने किया झारखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण, पकड़ी गड़बड़ी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp