Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : बिजली पोल से टकराया स्कूटी सवार, रिम्स जाने के दौरान हुई मौत

Birani (Giridih) : बिरनी थाना क्षेत्र के कसकुटाय गाव के पास अनियंत्रित स्कूटी सवार शुक्रवार 31 मार्च की देर रात को बिजली पोल से टकरा गया. घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव निवासी 75 वर्षीय मुंशी यादव के रूप के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक मृतक मुंशी यादव खुरजीओ से अपने घर मनकडीहा जा रहे थे. इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई. जिसमें वो गंभीर रूप से जख़्मी हो गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में एबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ.कुलदीप तिर्की ने रिम्स रांची रेफर कर दिया. रांची जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. घटना के बाद घरवालो का रो-रोकर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/pirtand-bdo-reviewed-mnrega-housing-scheme-amrit-sarovar-udid/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : बीडीओ ने की मनरेगा, आवास योजना, अमृत सरोवर, यूडीआईडी की समीक्षा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही