Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी : स्कूल में प्रार्थना करते समय जमीन पर लुढ़का छात्र, मौत

Birni (Giridih) : बिरनी प्रखण्ड के भलुआ स्थित सीमा लक्ष्मण शाक्य हाईस्कूल में 10 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे प्रार्थना करते समय  एक छात्र की मौत हो गई. मृतक प्रार्थना करने के लिए कतार में खड़ा हुआ. प्रार्थना करते समय अचानक लुढ़क कर जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे स्कूल प्रंबधक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लेकर गए. जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम मंझीलाडीह निवासी 13 वर्षीय हितेश कुमार वर्मा है. वह छठी कक्षा में पढ़ाई करता था. परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया. परिजनों का आरोप है कि छात्र को लाने के बाद डॉक्टर 10 मिनट देरी से पहुंचे. छात्र को बाहर ही बेड पर लिटाकर रखा गया. मृतक के पिता गुजरात के सूरत में मजदूरी करता है. मां का रो-रो कर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=550834&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह की महिला क्रिकेट टीम ने पश्चिम सिंहभूम को 217 रनों से रौंदा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही