Search

 
 
 

बिरनी : तहरीक ए बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन कल, तैयारी पूरी

 
Birani (Giridih) : बिरनी प्रखंड में तहरीक ए बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन मंगलवार 30 मई को किया जाएगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. ताजूशरिया बोर्ड बिरनी कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रहा है. कॉन्फ्रेंस के लिए 25 अंजुमन के लोगो ने चिरूडीह गांव का चयन किया है. कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव को सजाया गया है. कॉन्फ्रेंस के सदर ने बताया कॉन्फ्रेंस में मुख्य मेहमान के तौर बिहार से मौलाना गुलाम रसूल बलयवी शामिल होंगे. मौलाना दिलकश रचिवी, मौलाना अब्दुल रौनक जैसे बड़े अलीम भई कॉन्फ्रेंस में शरीक होंगे. उन्होंने ने बताया कि तहरीके बेदारी का निकाह आसान करो, देहज मांगना बंद करो, शराब पर पाबंदी लगाओ, गाना बजाना बंद करो, बैंड पार्टी आतिशबाजी बंद करो, बारात की तादाद कम करो और दीन पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे मिशन है. मौलाना इकराम मूल हक़ निजमी ने बताया कि बिरनी प्रखण्ड के जिन लड़कों ने भी 2023 में बिना दहेज लिए शादी किया है और आगमी 2024 में बिना दहेज के शादी करेंगे उन्हें मंच पर सम्मानित किया जाएगा. जिस जगह पर यह तहरीके बेदारी कॉन्फ्रेंस होगा, उस जगह पर इस्लामी झंडा लगाया गया है. कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बलगो, पूर्वी बलगो, खाखीपिपर, चिरूडीह, बलिया, खेदवारा, मदनगुडी, पड़रियाटांड, कोंडराटांड, कारूपहाड़, नीचे पहरियाडीह, कारूटांड, कुम्हारपिटनी, जमडीहा, पेशम, नगड़ी, जगजगो, चरघरा, टोको, द्वारपहरी, दुधियानो, मनकडीहा और लुकैया सहित अन्य गांवों के लोग शामिल होंगे. यह">https://lagatar.in/pirtand-seven-and-a-half-decades-after-independence-the-road-could-not-be-built-in-kauvatad/">यह

भी पढ़ें : पीरटांड़ : आजादी के साढ़े सात दशक, कौवाटाड मे नही बन पायी सड़क [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही