Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरनी :  जंगली हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीण भयभीत

Birni (Giridih) : गिरिडीह जिले के बिरनी थाना के बेरहाबाद गांव में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. 6 मई की देर रात हाथियों के झुंड ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के दरवाजे तोड़कर कमरे में रखे एमडीएम चावल चट कर गया. इसके अलावा खेतों में लगे फसलों को भी नष्ट कर दिया. गांव में कई लोगों के चाहरदीवारी को हाथियों ने तोड़ डाले. हाथियों के उपद्रव के बारे में दलांगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सेफुल अहमद ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से करीब 25 जंगली हाथियों का झुंड इस इलाके में घूम रहा है. हाथी दिन भर जंगल में रहता है और रात होने पर गांव की ओर आ जाता है. हाथियों के उत्पात से ग्रामीण डरे हुए हैं. उन्होंने वन विभाग से जिन किसानों के फसल को क्षति पहुंचा है उन किसानों को क्षतिपूर्ति राशि और जिनके चाहरदीवारी तोड़े गए उन व्यक्तियों को नुकसान की राशि देने की मांग की है. उल्लेखनीय है कि पिछले 4 मई को हाथियों ने वृंदा गांव निवासी लखन दास को कुचल कर मार डाला. फिर 6 मई की रात विद्यालय के दरवाजे तोड़ने समेत खेतों में लगे फसल को नष्ट कर दिया. सबसे ज्यादा नुकसान रुकसाना खातून और मुजफ्फर हुसैन की फसल को पहुंचा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629407&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेंगाबाद : सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक समेत दो घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही