Birni (Giridih) : बिरनी प्रखंड कार्यालय के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे एक रोजगार सेवक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों के नाम रमेश बैठा व चुरामन दास है. रमेश बैठा रोजगार सेवक है. 8 मई को दोनों सब्जी खरीदकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए. दोनों को गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना की जानकारी पाकर बिरनी प्रखंड प्रमुख रामू बैठा और जिप सदस्य के प्रतिनिधि सीताराम पासवान घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया. इलाज कर रहे चिकित्सकों ने दोनों की जान खतरे से बाहर बताया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629705&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल [wpse_comments_template]
बिरनी : अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी ठोकर, रोजगार सेवक समेत दो घायल

Leave a Comment