Birani(Giridih): जिले के बिरनी प्रखंड के पेशम में तालाब निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रमुख रामु बैठा, मुखिया रागिनी सिन्हा,पंसस शीतल तर्वे ने 26 मई को संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. नीति आयोग से 2,16,800 रूपए की लागत से तालाब निर्माण कार्य किया जा रहा है. प्रमुख रामु बैठा ने कहा कि निर्माण सही ठंग से किया जाए. संवेदक ईमानदारी से तालाब कार्य निर्माण करें. मुखिया रागिनी सिन्हा ने कहा कि पंचायत में विकास को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही हूं. तालाब निर्माण से पेशम के किसान सिंचाई कर सकेंगे. अगर संवेदक ने किसी भी तरह की अनियमितता बरती तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू सिन्हा, विक्रम तर्वे,राजेश मंडल,श्रीकांत शर्मा,पवन शर्मा, रामकिशोर यादव, सद्दाम अंसारी आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648988&action=edit">यह
भी पढ़ें:तिसरी : मैट्रिक में जिला टॉपर कृतिका को डीसी ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
बिरनी : कार्य में अनियमितता बरती तो बर्दाश्त नहीं करेंगे: रागिनी सिन्हा
Leave a Comment