Search

 
 
 

खूंटी: बिरसा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया मनाली क्षेत्र का सर्वेक्षण

 
Khunti: बिरसा कॉलेज खूंटी के भूगोल विभाग एमए सेमेस्टर थ्री के 30 विद्यार्थियों के दल ने 31 जनवरी से 7 फरवरी तक मनाली क्षेत्र सर्वेक्षण सह शैक्षणिक भ्रमण किया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व भूगोल विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अनंत राम ने किया. यह क्षेत्र सर्वेक्षण कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष भूगोल विभाग के सेमेस्टर थ्री की विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाता है. इस दौरान विद्यार्थियों ने कुल्लू, मनाली, सोलंग घाटी, अटल टनल, शिशु आदि स्थानों का भ्रमण किया. प्रो राम ने बताया कि विद्यार्थियों ने भ्रमण क्षेत्र की स्थलाकृति विशेषता, जलवायु विशेषता, जलवायु परिवर्तन व बर्फबारी जैसी मौसमी घटना का अनुभव किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/7-5.jpg">

class="size-full wp-image-1010912 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/02/7-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कहा कि क्षेत्र में मिट्टी अपरदन के प्रभाव के साथ वहां की वनस्पति, जीव जंतु की स्थिति को समझा. मनाली क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के अंतर्गत विभिन्न आर्थिक गतिविधियों को देखा, विद्यार्थियों ने वहां की सामाजिक स्थिति, संस्कृति, कृषि, पशुपालन और अधिवासीय व्यवस्था, घरों के प्रकार आदि का सर्वेक्षण किया. विद्यार्थियों में पर्वतीय क्षेत्र की स्थिति के संदर्भ में समझ विकसित हुई. गौरतलब है कि भूगोल विभाग एम ए सेमेस्टर थ्री में क्षेत्र भ्रमण संबंधित 100 अंक की परीक्षा होती है. जिसमें विद्यार्थी अपने टॉपिक के अनुसार रिपोर्ट तैयार करते हैं. वहीं लिखित परीक्षा के साथ साथ मौखिक परीक्षा भी ली जाती है. इसे भी पढ़ें – LG">https://lagatar.in/on-instructions-of-lg-acb-team-reached-kejriwals-residence-to-investigate-the-allegations-of-bjps-offer-of-rs-15-crore-each/">LG

के निर्देश पर एसीबी की टीम भाजपा के 15-15 करोड़ रुपये के ऑफर के आरोपों की जांच के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंची
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही