Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरसा हमारे प्रेणास्रोत हैं : सुदेश महतो।। समेत सोनाहातू,राहे और अनगड़ा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Sonahatu : प्रखंड परिसर में बुधवार को प्रखंड प्रशासन के द्वारा लगाये गये भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण विधायक सुदेश महतो ने किया. इस अवसर पर इन्होंने कहा कि परिसर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा हमें ताकत देने का काम करेगी. विपरीत परिस्थितियों का सामना करने को प्रेरित करेगी. उनके जीवन के उद्देश्य यथार्थ को स्थापित करना ही बिरसा का सम्मान होगा. बिरसा नाम ही ऊर्जा का स्रोत है. बिरसा प्रतिमा हमें शोषण, अत्याचार के विरोध में लड़ने की शक्ति प्रदान करेगा. इस क्रम में प्रखंड के जिला परिषद सदस्य, पूर्व सदस्य, प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य, ग्रामप्रधान आदि को अंग वस्र देकर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व विधायक का प्रखंडकर्मी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया और ग्रामप्रधान और पाहन के द्वारा पूजन किया गया. मौके पर प्रमुख विक्टोरिया देवी, जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा, बीडीओ सुचित्रा मिंज, सीओ प्यारेलाल, उपप्रमुख सबिता देवी, मुखिया विकास सिंह मुंडा, मनोज सिंह मुंडा, सावना महली, सुनील सिंह, तारणी सिंह मुंडा, चितरंजन महतो, सुषेन प्रमाणिक सहित सभी मुखिया, ग्रामप्रधान, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, प्रखंड के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

विधायक ने किया आयुष्मान अस्पताल का उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-101.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिल्ली : सिल्ली प्रखंड अंतर्गत न्यू बुंडू मोड़ पर बुधवार को स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने आयुष्मान अस्पताल का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया. विधायक सुदेश महतो ने कहा कि अस्पताल के खुल जाने से गरीब तथा सुदूर क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी तथा उन्हें इलाज के लिए सिल्ली क्षेत्र से बाहर कम जाना पड़ेगा. बेहतर स्वास्थ्य को लेकर सिल्ली काफी आगे बढ़ रहा है. बेहतर इलाज के लिए पूरे सिल्ली विधानसभा में बहुत सारी योजनाएं निकट भविष्य में देखने को मिलेगा. अस्पताल के एग्जीक्यूटिव निदेशक टिकेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि यह अस्पताल सारी सुख सुविधाओं से लैस है. यह अस्पताल तीन मंजिला है तथा यहां वर्तमान में 16 बेड की सुगम व्यवस्था की गई है. अस्पताल में फिलहाल 11 डॉक्टरों की टीम चिकित्सा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे. उद्घाटन के शुभ अवसर पर बहुत सारी जांच गरीब व्यक्तियों के लिए लगभग एक सप्ताह तक नि:शुल्क किया जाएगा. मौके पर डॉक्टर एके मुखर्जी, नजमी परवीन, बबीता कुमारी, मासूम आलम, अम्बावती कुमारी, सुलेखा कुमारी, अंबिका कुमारी, ललिता कुमारी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

बीआरसी भवन में 52 दिव्यांग को दी गई सहायता सामग्री

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/6-55.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सोनाहातू : समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत समावेशी शिक्षा के अंतर्गत 3 वर्ष से 18 वर्ष के  दिव्यांग बच्चों के लिए बीआरसी भवन में जांच शिविर का आयोजन किया गया. जांच के बाद 52 दिव्यांग के बीच उपकरण का वितरण किया गया. जिसमें सीपी चेयर 8,  ट्राई साइकिल मिनी 6, ट्राई साइकिल -1, आंख के लिये 2, जूता 4, बैसाखी 2, कान मशीन 9, रोलेटर 2, और एमआर किट-19  का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा, प्रमुख विक्टोरिया देवी, उप प्रमुख सबिता देवी, बारुहातू और हरिन पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रवीण कुमार और अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत बैठा, कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर बेला लिंडा, दीनानाथ महतो, सर्वेशार महतो, प्रतिमा कुमारी, आदि मौजूद थे.

सम्मान पूर्वक मनाई गई शहीद भगत सिंह की जयंती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-78.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राहे : झारखंड राज्य किसान सभा के द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती भगत सिंह चौक राहे में सम्मान पूर्वक मनाई गई. शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा भगत सिंह के रास्ते ही लूट, शोषण, घोटाला को मिटाया जा सकता है. आज भगत सिंह के विचारों की भारत को सबसे ज्यादा जरूरत है. इस अवसर पर जयपाल मुंडा, पांडू मुंडा, रामेश्वर मुंडा,हलधर महतो, कृष्ण मोहन महतो, जन्मेजय साव आदि मौजूद थे.

प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात, धान की फसल को किया नष्ट

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-88.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राहे : प्रखंड के होटलो पंचायत अंतर्गत फुलवार और बेहरबेड़ा गांव में मंगलवार रात की हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुये तैयार हो रहे धान को रौंद दिया. किसान गिरिधारी महतो, लालदेव महतो, दिलेश्वर महतो, विजय सिंह, देवनारायण सिंह, धनजंय महतो, धीरेंद्र महतो, शिवेश्वर महतो, सच्चिदानंद महतो, चौधरी महतो तथा टुनी देवी के धान की फसल को हाथियों ने रौंद दिया. किसानों ने वन विभाग को सूचना देकर मुआवजा की मांग की है. मालूम हो कि 40 से अधिक हाथी बुंडू वन क्षेत्र से राहे को ओर प्रवेश कर रहे है.

गेतलसूद डैम के गांधीग्राम केज से 10 क्विंटल मछली की चोरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/5-65.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अनगड़ा : गेतलसूद डैम के गांधीग्राम स्थित केज से 10 क्विंटल मछली की चोरी का मामला सामने आया है. घटना बीती रात की है. बताया जा रहा है कि यहां युवा जागृति समूह गांधीग्राम के द्वारा बीते डेढ़ वर्षों से मछली पालन का काम किया जा रहा है. केज पर कुल 8 शेल हैं. कुछ दिन पहले शेल संख्या एक में बड़ी-बड़ी मछलियों को छांटकर संग्रहित किया गया था. चोरों ने इन्हीं मछलियों को अपना निशाना बनाया. इधर सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह युवा जागृति समूह के सदस्य केज का निरीक्षण करने पहुंचे. लोगों ने बताया कि केज में तोड़फोड़ कर मछली चुराई गयी है. हालांकि अभी तक इस मामले में प्राथमिक दर्ज नहीं कराई गयी है. समूह के सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि चोरों को पकड़ने का प्रयास अपने स्तर से किया जा रहा है. क्षेत्र के तमाम बड़े मछली व्यापारियों से संपर्क किया जा रहा है. बताया कि युवा जागृति समूह के सदस्य टीम बनाकर स्वयं केज की निगरानी करेंगे. जरूरत पड़ी तो सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे. मौके पर मदन बैठा, बादल करमाली, कुलेश्वर मुंडा, रिंकू नायक, डबलू महतो, रोहित नायक, जग्गू उरांव, आनंद उरांव, राजेश मुंडा, प्रकाश रजक सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : औलिया">https://lagatar.in/court-order-came-in-favor-of-aulia-masjid-encroachment-removed-and-many-news-from-hazaribagh/">औलिया

मस्जिद के पक्ष में आया कोर्ट का आदेश, हटाया गया अतिक्रमण समेत हजारीबाग की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही