Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्राहक संतुष्टि में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को दूसरा स्थान

Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को ग्राहक संतुष्टि में देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. इस बार पहला स्थान उदयपुर एयरपोर्ट को दिया गया है. यह सर्वे अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच घरेलू उड़ान भरने वाले लोगों से समीक्षा करके तैयार किया गया है. इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि देश भर के 52 एयरपोर्ट में ग्राहक संतुष्टि सर्वे किया गया था. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक निजी एजेंसी के माध्यम से सर्वे कराया था. इसे पढ़ें-JBVNL">https://lagatar.in/jbvnl-received-1137-crore-revenue-in-march-breaking-all-old-records/">JBVNL

ने मार्च में प्राप्त किया 1137 करोड़ राजस्व, टूटे पुराने सभी रिकॉर्ड
इस सर्वे में एयरपोर्ट पर मिलने वाली जनसुविधा और उसके कार्यप्रणाली का ध्यानपूर्वक जांच के बाद ग्रेडिंग की जाती है. इसमें 50 से अधिक मानक तय किये गये थे. मसलन एयरपोर्ट स्टाफ के व्यवहार, सफाई, शॉपिंग की सुविधा, पार्किंग की सुविधा, रेस्टोरेंट में पैसे के एवज में मिलने वाली सुविधाएं और ग्राउंड पर मिलनेवाली स्टाफ की सुविधाएं शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-dr-mamta-jha-selected-for-rudranshi-baba-saheb-ambedkar-samman/">धनबाद:

डॉ ममता झा रुद्रांशी बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान के लिए चयनित
एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें आगामी शुक्रवार को नयी दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने से एयरपोर्ट कर्मियों और अधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार होगा, और आने वाले दिनों में देश का नंबर वन एयरपोर्ट बनाने की प्रेरणा मिलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही