Search

 
 
 

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर नहीं पहुंचे ईडी ऑफिस, अब मंगलवार को पूछताछ

 
Ranchi :  बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस नहीं पहुंचे. मंगलावर को वो ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे. सोमवार का समन कैंसिल हो गया है अब उनसे मंगलवार को पूछताछ की जाएगी.  हामिद से ईडी यह जानना चाहती है कि किस नियम के तहत उन्होंने जेल में बंद एक कैदी निलंबित आईएएस छवि रंजन की दूसरे कैदी प्रेम प्रकाश से मुलाकात करायी थी. ईडी ने पूर्व में उनसे जेल की सीसीटीवी फुटेज मांगी थी जो अब तक ईडी को उपलब्ध नहीं कराया गया है. कोर्ट के आदेश के बावजूद जेल अधीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं उपलब्ध कराया, इससे संबंधित कई सवालों की सूची ईडी ने तैयार रखा है. ईडी उनसे यह भी सवाल पूछेगी कि कैदियों को मदद पहुंचाने के एवज में उन्हें क्या लाभ हुआ. (पढ़ें, लैंड">https://lagatar.in/land-scam-amit-agarwal-and-dilip-ghosh-seek-bail-from-ed-court-hearing-on-july-1/">लैंड

स्कैम: अमित अग्रवाल और दिलीप घोष ने ED कोर्ट से मांगी बेल, 1 जुलाई को सुनवाई)

जेल मैनुअल के उल्लघंन का आरोप

हामिद अख्तर पर मनी लांड्रिंग के आरोपियों को जेल मैनुअल का उल्लंघन कर मदद करने का आरोप है. मनरेगा घोटाला, अवैध खनन, भूमि घोटाला, पद का दुरुपयोग कर काली कमाई सहित आधा दर्जन से अधिक चर्चित मामलों के आरोपियों को ईडी ने मनी लांड्रिंग के तहत जेल भेजा था. ईडी को पुख्ता सूचना मिली कि जेल में उनके कैदियों को जेल मैनुअल का उल्लंघन कर मदद पहुंचाया गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-314-children-dropout-marked-highest-85-in-katkamsandi-lowest-six-in-katkamdag/">हजारीबाग

: 314 बच्चे ड्रॉपआउट चिह्नित, कटकमसांडी में सर्वाधिक 85, कटकमदाग में सबसे कम छह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही