Search

 
 
 

एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में मनायी गयी बिरसा मुंडा जयंती, श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान को याद किया

 
Ranchi :  एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. इस दौरान एक विशेष समारोह आयोजित कर सभी ने उन्हें अपनी भावभींनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मालूम हो कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था.  क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (कोयला खनन) पार्थ मजूमदार ने बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी चर्चा की, इस अवसर पर  अमित कुमार दुबे, महाप्रबंधक (सुरक्षा), अलोइस टोपनो, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), विभागाध्यक्ष और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के भारत की स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया. wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही