Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेताजी की जयंती पर उलीहातू में रैली को बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा ने रवाना किया

Ranchi : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सोमवार को बिरसा मुंडा के गांव खूंटी के उलीहातू में बिरसा-सुभाष रैली निकाली गयी. बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा और खूंटी के एसडीएम ने रैली को रवाना किया. ऑल इंडिया डेमोक्रेटिव स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेनशन की राज्य कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सचिव मंडल सदस्य शमसुल आलम ने कहा कि देश और समाज की बेहतरी के लिए व्यक्ति का संघर्ष महत्वपूर्ण है, डिग्री नहीं. वर्तमान समय में देश का हर एक तबका चाहे वह छात्र, नौजवान, महिला, पुरुष हो, किसी न किसी समस्या से ग्रसित है. उन्हें अपने हक और अधिकारों के लिए आंदोलन करने और सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. कहा कि नेताजी के विचार आज बहुत ही प्रासंगिक हैं. नेताजी गांधी जी का बहुत आदर करते थे. गांधीजी से उनका वैचारिक मतभेद होने के बावजूद उनसे मनभेद नहीं था. परंतु वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में आज केवल निजी स्वार्थ और एक दूसरे को नीचा दिखाने की राजनीति हो रही है. राज्य बार काउंसिल सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल कलाम राशिदी ने कहा कि नेताजी आजादी के आंदोलन में गैर समझौतावादी धारा के महान क्रांतिकारी थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/whatsapp-image-2023_01_23-at-18.01.11_171.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-ssp-gave-instructions-to-dsp-and-thanedars-regarding-security-arrangements/">रांची

: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी व थानेदारों को एसएसपी ने दिये निर्देश, चेताया भी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही