Search

 
 
 

NCPCR के संज्ञान लेने के बाद भी समय पर नहीं बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र : सीटू

 
Hazaribagh: बच्चों के जन्म पर उसका जन्म प्रमाण पत्र बनाया जाता है. जबकि किसी की मृत्यु होने पर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाता है. लेकिन जब व्यवस्था भ्रष्ट हो जाती है तो ऐसे काम में रुकावट होने लगती है. इससे लोगोंं को परेशानी होती है. आज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थिति कुछ ऐसी ही है. इन प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को अस्पताल के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है. बता दें कि डीसी के आदेश के बाद से सितंबर 2020 से ऑफलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना बंद है. आयोग के संज्ञान लेने के बाद ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने के लिए पिछले वर्ष पांच अगस्त को विभाग को कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, ऑपरेटर और इंटरनेट कनेक्शन मिला है. लेकिन काम समय पर नहीं हो पा रहा है. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जन्म एवं मृत्यु के लगभग 4000 आवेदन लंबित हैं. इसकी लिखित शिकायत सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) नई दिल्ली के अध्यक्ष से पिछले वर्ष तीन जुलाई को की थी. इस पर आयोग ने संज्ञान लेकर इसकी जांच करने का आदेश सरकार के संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य ,चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग झारखंड सरकार को दिया था. इसे भी पढ़ें- ED">https://lagatar.in/ed-arrested-pankaj-mishra-after-questioning/">ED

ने पूछताछ के बाद पंकज मिश्रा को किया अरेस्ट, सीएम के विधायक प्रतिनिधि हैं पंकज संयुक्त सचिव ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपरिटेंडेंट को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया. उसके बाद जांच का दौर आरंभ हुआ, जो आज तक चल ही रहा है. हैरत की बात यह है कि मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने अपने पत्रांक 732 दिनांक 30-4-22- को जो रिपोर्ट सरकार को भेजी है, उसमें स्पष्ट लिखा है कि जन्म प्रमाण पत्र का एक भी आवेदन लंबित नहीं है. वास्तविकता यह है कि आज भी कई जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित हैं. प्रमाण पत्र के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं और घूम कर चले जाते हैं. पूरी व्यवस्था नहीं रहने के कारण ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इस लेटलतीफी के कारण राष्ट्रीय आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहा है. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-cms-mla-representative-pankaj-mishra-reaches-ed-office-will-be-questioned/">BREAKING

: सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पहुंचे ईडी ऑफिस, होगी पूछताछ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही