Search

 
 
 

बोकारो में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी व शास्त्री की जयंती

 
Bokaro : बोकारो में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. गांधी विचार मंच की ओर से शहर के सेक्टर 4 गांधी चौक पर बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया.वहीं लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की ओर सेक्टर 6 के शास्त्री चौक पर आयोजित समारोह में शास्जी को श्रद्धांजलि दी गई. गांधी चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि समोरोह में बोकारो विधायक बिरंची नारायण, डीसी विजया जाधव, बीएसएल के प्रभारी निदेशक बीके तिवारी, डीडीसी गिरजाशंकर प्रसाद, डीआरडीए निदेशक मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता सहित अन्य पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने दोनों महापुरुषों को नमन किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान गांधी चौक पर नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम... की प्रस्तुति दी. डीसी विजया जाधव ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए. बीएसएल के प्रभारी निदेशक बीके तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए. यह भी पढ़ें : समस्तीपुर:">https://lagatar.in/car-collides-with-auto-three-killed/">समस्तीपुर:

कार ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही