Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु और मेघाहातुबुरु में मनायी गई महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती

Advertisement
Advertisement
Kiriburu : सेल की किरीबुरु एवं मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन एवं उक्त दोनों खदानों की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के पदाधिकारियों व जवानों द्वारा संयुक्त रुप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं द्वितीय प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती मनायी गयी. सेल की किरीबुरु जेनरल ऑफिस तथा मेघाहातुबुरु स्थित गांधी उद्यान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय, मेघाहातुबुरु के प्रभारी सीजीएम राजीव बर्मन, किरीबुरु के सेवानिवृत्त सीजीएम प्रभारी डीके बर्मन, सीआईएसएफ के उप कमांडेंट विकास कुमार, सहायक कमांडेंट जयंत कुमार वर्मा के अलावा कई अन्य सेल अधिकारियों व जवानों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण किया. [caption id="attachment_164227" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/gandhi1-300x168.jpg"

alt="" width="300" height="168" /> बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सीजीएम कमलेश राय.[/caption]

गांधी के रास्ते पर खुद भी चलें, औरों को भी प्रेरित करें

जेनरल ऑफिस किरीबुरु में सेलकर्मियों को संबोधित करते हुए सीजीएम कमलेश राय ने कहा कि हमें गांधी जी के बताये गये सत्य, अहिंसा व प्रेम के मार्ग पर चलने की जरूरत है तथा दूसरे को भी चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए. जिस प्रकार गांधी जी ने स्वंय की गलतियों को खुद पर प्रयोग कर सीखा, उसी प्रकार हमें भी अपनी गलतियों का सुधार करना चाहिए. दूसरी तरफ स्व लाल बहादुर शास्त्री की सत्यनिष्ठा, ईमानदारी व हौसला अफजाई को पूरा देश याद रखेगा. इस दौरान दोनों महापुरुषों की जिवनी पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दूसरी तरफ मेघाहातुबुरु स्थित गांधी उद्यान में आयोजित उक्त भव्य कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का प्रण लिया. इस दौरान महाप्रबंधक एसएस शाह, महाप्रबंधक राम सिंह, उप महाप्रबंधक अमित विश्वास, अजय एस मिश्र आदि दर्जनों मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही