Search

 
 
 

भाजपा जिला कार्यालय में मना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्‍म शताब्‍दी समारोह

 
Latehar: पलामू सांसद बीडी राम ने कहा क‍ि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी देश के नौ रत्‍नों में शामिल थे. वे एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, दूरदर्शिता और ईमानदारी के साथ भारत की भविष्‍य को सुनहरा आकार दिया. सांसद लातेहार में भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्‍म शताब्‍दी समारोह को बतौर मुख्‍य अतिथि संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम की अध्‍यक्षता जिला अध्‍यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की. इससे पहले सांसद श्री राम व अन्‍य अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के एक आदर्श नेता बताया और उनकी उपलब्धियों चर्चा की. इसे भी पढ़ें -कंट्री">https://lagatar.in/christmas-carnival-2024-organized-at-country-cricket-club-adishakti-band-entertained-the-guests/">कंट्री

क्रिकेट क्लब में क्रिसमस कार्निवल 2024 का आयोजन, आदिशक्ति बैंड ने मेहमानों को झुमाया
जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि स्‍व. वाजपेयी का जीवन भारतीय लोकतंत्र राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित था. जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने वाजपेयी को एक शानदार और विराट व्यक्तित्व वाला नेता बताया. कहा कि उनके योगदानों को देश कभी नहीं भूला सकता है. जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे ने अटल जी एक प्रतिष्ठित नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, निस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी प्रतिभाओं वाला व्यक्ति बताया. कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री बंशी यादव और धन्‍यवाद ज्ञापन महामंत्री अमलेश सिंह ने किया. इस कार्यक्रम के जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी, कल्‍याणी पांडेय, मुकेश कुमार पांडेय, आशा देवी, शीला देवी, राजीव रंजन पांडेय, रामदेव सिंह, प्रमोद कुमार, सुनीता देवी,अपर्णा सिंह, रानी देवी, पिट्टू रजक, अनिल सिंह, आनंद सिंह, पवन कुमार, गणेश प्रसाद, संतोष पांडेय, अनुज तिवारी, कन्हाई पासवान, बबन मांझी समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -नववर्ष">https://lagatar.in/new-year-2025-strong-security-arrangements-are-being-made-at-tourist-places/">नववर्ष

2025  : पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर किये जा रहे पुख्ता इंतजाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही