Search

 
 
 

अर्जुन मुंडा और रघुवर दास का जन्मदिन आज, बधाईयों का लगा तांता

 
झारखंड के दो दिग्गज राजनेताओं का जन्मदिन Ranchi :  झारखंड के दो दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास  का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर दोनों नेताओं को बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही है. सोशल मीडिया से लेकर पार्टी कार्यालयों तक बधाईयों का तांता लगा है. बीजेपी कार्यकर्ता व समर्थक भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी अर्जुन मुंडा और रघुवर दास को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. दोनों का जन्म जमशेदपुर में ही अर्जुन मुंडा, जिनका जन्म 1968 में जमशेदपुर में हुआ था, ने महज 35 साल की उम्र में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की. वे न केवल एक सफल मुख्यमंत्री रहे, बल्कि केंद्र में मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं. वहीं, रघुवर दास की बात करें तो उनका जन्म भी 1955 में जमशेदपुर में हुआ था. उन्होंने 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रहते हुए झारखंड का पहला पूर्ण कार्यकाल पूरा किया. इसके बाद ओडिशा के राज्यपाल के रूप में कार्य किया. हालांकि, उन्होंने 2024 के अंत में ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर फिर से बीजेपी की सक्रिय राजनीति में लौटे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही