Lagatardesk : बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. बिग बी का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज में हुआ था. इस मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस और कई सेलेब्स विश कर रहे हैं. इस बीच अपने जन्मदिन के मौके पर बिग बी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की. उस पर अमिताभ ने अपनी उम्र का जिक्र किया. अपनी ही उम्र बताने में बिग बी ने गलती कर डाली. जिसे उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने करेक्ट किया.
बेटी श्वेता बच्चन ने तुरंत किया कमेंट
आपको बता दें कि फोटो शेयर में अमिताभ बच्चन चलते हुए कहीं जा रहे हैं. उन्होंने ग्रे जैकेट, ट्राउजर और स्लिंग बैग पकड़ा हुआ है. फोटो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि 80वें में चल रहा हूं. जिसके बाद उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने उनकी उम्र को करेक्ट किया. श्वेता ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि 79 और एक दिल वाला इमोजी भेजा.https://www.instagram.com/p/CU21Uf0AZrv/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"
data-instgrm-version="14">View this post on Instagram
Leave a Comment