Search

 
 
 

बर्थडे स्पेशल: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का आज 30वां जन्मदिन

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस की ओर से जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस की ओर से जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं.

 

 


रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. हालांकि, उन्हें असली पहचान और ‘नेशनल क्रश’ का खिताब 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से मिला, जिसमें उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ काम किया था.

 


अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर रश्मिका ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है. आज वह साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी लगातार सक्रिय हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं.

 


विजय देवरकोंडा  के साथ शादी 

रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर के ITC मीमेंटोज होटल में एक निजी समारोह में शादी कर ली है. यह जोड़ा एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहा था. उनकी शादी का रिसेप्शन हैदराबाद में हुआ, जिसमें अल्लू अर्जुन और राम चरण जैसे कलाकार शामिल हुए

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही