Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Birthday Special : फिल्मों में बोल्ड सीन देकर विवादों में रही राधिका आप्टे, छोटे से रोल से की थी करियर की शुरुआत

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. उनका जन्म 7  सितंबर 1985 को तमिलनाडु में हुआ था. राधिका आप्टे के पिता डॉ. चारू आप्टे है  जो न्यूरोसर्जन और साहयाद्री अस्पताल के चेयरमैन रहे हैं. राधिका ने कई फिल्मों में अपने शानदार एक्टिंग और रोल से दर्शकों का दिल जीता है. उन्होंने कई फिल्मों में चैलेंजिंग सीन भी दिया है. जिसको लेकर वो अक्सर विवादों में रही है.

‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ से की करियर की शुरुआत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/ishaan-moss_103119115238-600x400.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राधिका आप्टे ने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से इकोनॉमिक्स और मैथेमेटिक्स में पढ़ाई की. इसके बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाया. राधिका ने अपने करियर की शुरुआत छोटे रोल से की थी. उनकी पहली फिल्म 2005 में आयी शाहिद कपूर की फिल्म ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ थी.

हिंदी के अलावा मराठी समेत कई फिल्मों में किया काम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/x1080-1-1920x1080.jpg"

alt="" width="1920" height="1080" /> राधिका ने इसके बाद फिल्म शोर इन द सिटी, रक्त चरित्र, रक्त चरित्र-2,  द वेटिंग रूम और आई एम में नजर आयी. इस फिल्मों में काम करने के बाद राधिका को बॉलीवुड में पहचान मिलने लगी. इसके बाद उन्होंने हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु बंगाली भाषा वाली फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया.

शोर इन द सिटी से मिली बॉलीवुड में पहचान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/12777B_Tushar_Radhika-1-600x400.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राधिका आप्टे को बॉलीवुड में असली पहली 2011 में आयी फिल्म शोर इन द सिटी से मिली थी. इसके बाद उन्होंने मांझी- द माउंटेनमैन, हंटर, अंधाधुन, लस्ट स्टोरी, पैड मैन, फोबिया, बदलापुर और पार्चड जैसी कई हिट फिल्में की. राधिका को फिल्म पार्चड के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस में बेस्ट एक्ट्रेस का  अवार्ड भी मिला था.

विवादों से है राधिका का गहरा नाता

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/unnamed-2-1200x630.jpg"

alt="" width="1200" height="630" /> राधिका आप्टे ने अहल्या और बदलापुर में बोल्ड सीन दिये थे. इसके बाद उनके पास एडल्ट फिल्मों के लिए ऑफर मिलने लगा था.राधिका ने कई फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है. उन्होंने फिल्मों में ही नहीं वेब सीरीज में भी काम किया. राधिका अपने बोल्ड तस्वीर और सीन के कारण हमेशा विवादों में घिरी रहती है. अक्सर ट्रोल्स उन पर निशाना साधते है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही